
Ranchi: राजधानी रांची में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. दिन में हवा के साथ ही मौसम विभाग ने शनिवार को कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है. जिससे शाम के बाद लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का एहसास होगा. वहीं 30 जनवरी को भी कोल्ड डे का अलर्ट है. ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है. वहीं 3-4 फरवरी को झारखंड के कई इलाकों मे बादल छाए रहेंगे. वहीं गरज के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है. जिससे फिर ठंड लौटने की संभावना है. बताते चलें कि 24 घंटे में मैक्सीमम टेंपरेचर चाइबासा में 23.4 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि मिनीमम टेंपरेचर गढ़वा में 4.5 डिग्री रहा.
48 घंटे बाद बढ़ेगा तापमान
झारखंड में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. 48 घंटे के बाद मिनीमम तापमान में बढ़ोतरी होगी. जिससे कि लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी. इस बीच बारिश से भी तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी। लेकिन बारिश के कारण लोगों को ठंड का एहसास होगा.
इसे भी पढ़ें : नालंदा में पत्रकार को मुखबिरी करने के शक में अपराधी ने मारी थी गोली, गिरफ्तार




