BiharLead NewsNEWS

पटना : गंगा नदी में नहाने के दौरान छह बच्चे डूबे, दो का शव बरामद

Patna :  राजधानी पटना में नदी में नहाने के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में छह बच्‍चे नदी में डूब गए. मामला पटना के बाढ़ थाना के उमनाथ घाट का है, जहां नदी में स्‍नान करने गए छह बच्‍चे नदी की धार में बह गए. स्थानीय लोगों ने दो का शव बरामद किया है. बाकि बच्चों की तलाश जारी है.

नदी में डूबने वाले सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद तत्काल बच्‍चों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने छलांग लगाई, जिसमें दो बच्चों का शव बरामद किया गया. सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोर घटना स्थल पर पहुंच गये हैं. गोताखोरों की मदद से बाकि बच्चों की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: दरभंगा में राजद पूर्व के विधायक भोला यादव के घर पर आयकर की छापेमारी

Related Articles

Back to top button