JharkhandNEWSRanchi

लापरवाहीः कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे दुकानदार को पुलिस ने लगाई फटकार

Ranchi: शहर में कोरोना वायरस का कहर जारी है. कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू किया गया है. इस स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लागू कराने के लिए पुलिस अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इस दौरान दुकान संचालकों से अपील की जा रही है कि वे कोरोना गाइडलाइन का पालन करें. पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रही है लेकिन इसके बावजूद कई दुकानदार इसे नजरअंदाज कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Corona Updates: 24 घंटों में 136 की मौत, 5973 नये संक्रमित मिले

ऐसा ही वाक्या शुक्रवार को रातू रोड चौक पर हुआ. रातू रोड में चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान सुखदेवनगर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने रातू रोड चौक के दोपहर 2:00 बजे के बाद दुकान खुली रखने वाले दुकानदार को पकड़ा. उनकी दुकान पहले बंद करायी. इसके बाद जमकर फटकार लगाई. हिदायत दी कि अगर दोबारा निर्धारित समय के बाद दुकान खुली मिली तो सीधे केस दर्ज किया जाएगा. इसके बाद थाना प्रभारी ने दुकानदार को चेतावनी देकर छोड़ दिया. थाना प्रभारी ने कहा कि निर्धारित समय के बाद अपने दुकानें बंद कर दें. आदेश का उलंघन करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी. इन दौरान सुखदेवनगर थानेदार ममता कुमारी, पंडरा ओपी प्रभारी के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे.

पुलिस ने सभी दुकानदारों से आग्रह भी किया है कि सरकार के द्वारा जारी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें और सभी की सहयोग से ही कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोका जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: दुमका में टेक्नीशियन की कमी के कारण नहीं चल रहा वेंटिलेटर: बसंत सोरेन

 

Related Articles

Back to top button