
Ranchi: झारखंड में शुक्रवार को 5973 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है. वहीं बीते 24 घंटों में 136 कोविड मरीजों की मौत हुई है. इस अवधि में 5293 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं. अब एक्टिव मरीजों की संख्या 61177 हो गयी है.
राज्य में कोरोना संक्रमण में रांची जिला अब भी अव्वल बना हुआ है. यहां बीते 24 घंटों में 38 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है जबकि 970 नये मरीज मिले हैं. हालांकि 987 मरीज ठीक भी हुए हैं. जिले में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या अब 19768 है.




