Read Next
27/11/2025
हांगकांग में भीषण अग्निकांड के बाद 3 गिरफ्तार, 44 की गई थी जान, 279 लोग लापता
08/11/2025
ICC: महिला वर्ल्ड कप में अब 10 टीमें लेंगी भाग, लॉस एंजेलिस ओलंपिक गेम्स में टी 20 फॉर्मेट में होंगे क्रिकेट के मुकाबले
05/03/2025
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लंदन में ब्रिटेन के पीएम से की मुलाकात
30/01/2025
अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर विमान से टकराया, राहत और बचाव कार्य जारी
23/01/2025
लॉस एंजिल्स में फिर भड़की जंगल की आग, 8,000 एकड़ में तबाही
12/01/2025
कैलिफोर्निया में आग का तांडव जारी, 16 मौतें, 56000 एकड़ जमीन खाक
11/01/2025
गाजा : इजरायली हवाई हमलों में पत्रकार समेत 22 लोगों की मौत, संचार सेवाएं ठप होने का खतरा बढ़ा
05/01/2025
सूडान : खार्तूम में अर्धसैनिक बलों के हमलों में 8 की मौत, 53 घायल
04/01/2025
चीन में एक नई महामारी: एचएमपीवी से भारत को भी खतरा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी यह एडवाइजरी
03/01/2025
कैलिफोर्निया में फर्नीचर वेयरहाउस की छत पर गिरा विमान, दो की मौत, 18 घायल
Back to top button
Beijing: चीन के वुहान में कोविड-19 के नये समूह उभरने के एक दिन बाद देश में कोरोना वायरस के 16 नये मामले सामने आये हैं. इनमें 15 मामले ऐसे हैं जिनमें मरीजों में लक्षण नजर नहीं आये हैं.
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने मंगलवार को बताया कि आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में विदेश से संक्रमण लेकर आने वाला एक मामला सामने आया था जबकि स्थानीय स्तर पर संक्रमण का कोई मामला नहीं था.
इसे भी पढ़ें- #Covid-19: 24 घंटे में देश में 3604 नये केस-87 लोगों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार के पार
विशेषज्ञों ने छिटपुट मामलों को बड़े संक्रामक रोग के लिए बताया सामान्य
सरकारी समाचार-पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने मंगलवार को खबर दी कि दो प्रांतों में कोविड-19 के संक्रमण समूहों के फिर से उभरने के बाद चीनी विशेषज्ञ महामारी के दूसरे दौर की आशंका को लेकर चिंतित लोगों को आश्वस्त करने में जुटे हुए हैं.
विशेषज्ञों ने ऐसे छिटपुट मामलों को बड़े संक्रामक रोग के लिए सामान्य बताया है. संक्रमण के नये मामले बढ़ने के बावजूद चीनी चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा कि हुबेई प्रांत के वुहान, जिलिन प्रांत में शुलान में संक्रमणों का नया समूह छिट-पुट है और इसका यह मतलब नहीं है कि दूसरे दौर का खतरा मंडरा रहा है.
खबर में बताया गया कि संक्रमणों के इन समूहों के उभरने के बाद, जिलिन और हुबेई प्रांत के अधिकारी संक्रमण को बड़े क्षेत्रों में फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए करीबी संपर्कों का पता लगाने के प्रयास तेज कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर में कोरोना की एंट्री, मिले दो पॉजिटिव मरीज, राज्य में 164 केस
शुलान शहर में मामले बढ़ने के बाद मार्शल लॉ लागू
रविवार से, वुहान में कोविड-19 के छह नये मामले सामने आये हैं और ये सभी एक ही स्थानीय समुदाय से हैं. सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ने लापरवाही के लिए सोमवार को एक स्थानीय अधिकारी को बर्खास्त कर दिया.
जिलिन प्रांत के शुलान शहर में कोरोना वायरस के मामले अचानक बढ़ जाने के बाद रविवार को वहां मार्शल लॉ लगा दिया गया. शहर में शनिवार को 11 मामले और रविवार को तीन और मामले सामने आये थे. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि सोमवार को ही, देश में बिना लक्षण वाले 15 मामले सामने आये जिससे ऐसे मामलों की कुल संख्या 760 हो गयी.
इसे भी पढ़ें- #Delhi: डॉक्टर्स को तीन महीने से नहीं मिली सैलरी, परेशान हो पीएम मोदी से की शिकायत