
New Delhi: कोरोना वायरस की इस वैश्विक महामारी के काल में चीन ने सीमा पर अपनी हलचल बढ़ा दी है. हाल के दिनों में पूर्वी लद्दाख के पेंगोंग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है.
वही एलएसी पर चीनी सैन्य हैलिकॉप्टर को उड़ान भरते देख भारत ने भी इस इलाके में अपने लड़ाकू विमान तैनात किये हैं.
इसे भी पढ़ेंःजमशेदपुर में कोरोना की एंट्री, मिले दो पॉजिटिव मरीज, राज्य में 164 केस
डोकलाम विवाद के बाद ये पहला मौका है जब दोनों देशों के सेनाओं के बीच इतना तनाव देखा जा रहा है. चीन की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए भारतीय सेना भी सतर्क है.
LAC पर उड़ता दिखाई दिया था चीनी हेलिकॉप्टर
खबर है कि पिछले दिनों भारतीय क्षेत्र के करीब चीनी सैन्य हेलिकॉप्टर उड़ान भरते दिखाई दिये थे और वो भारतीय वायु क्षेत्र का उल्लंघन कर सकते थे.
Chinese choppers spotted near Ladakh LAC prompt alert, IAF fighters rushed in
Read @ANI Story | https://t.co/zVoZ823EeH pic.twitter.com/0mEMrH6qrT
— ANI Digital (@ani_digital) May 12, 2020
आजतक की खबर के अनुसार, एलएसी पर जैसे ही चीनी हेलिकॉप्टरों की आवाजाही शुरू हुई, भारतीय लड़ाकू विमानों को लद्दाख सेक्टर में सीमावर्ती क्षेत्रों में ले जाया गया. भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान ने नजदीकी बेसकैंप से उड़ान भरी थी. फिलहाल, चीनी सैन्य हेलिकॉप्टरों ने भारतीय वायु क्षेत्र का उल्लंघन नहीं किया है.’
सूत्रों ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब कई सालों में भारत ने लड़ाकू विमानों को तैनात करके वायु क्षेत्रों का उल्लंघन करने के चीनी प्रयासों का जवाब दिया है. पूरा वाकया बीते सप्ताह का बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंःत्रिपुरा: BSF के दो और जवान #Covid-19 से संक्रमित, मरीजों की संख्या पहुंची 154
चीनी सैनिकों से हुई थी झड़प
कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच सीमा पर चीन के साथ तनाव बढ़ गया है. बीते 5-6 मई को ही पूर्वी लद्दाख के पेंगोंग सो सेक्टर में तीन स्थानों पर दोनों पक्षों के 250 से अधिक सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. सूत्रों के अनुसार, दोनों तरफ से डंडे चले थे और पथराव भी हुआ था. इन झड़पों में कुछ अधिकारी और कई सैनिक घायल हुए थे. कई बार हिन्द और चीन की सेना आमने-सामने आयी थी.
माना जाता है कि चीन के इस आक्रामक रुख का उद्देश्य पाकिस्तान का समर्थन करने के साथ-साथ भारत के साथ एक नया मोर्चा खोलना है. साथ ही कोरोना वायरस को लेकर लग रहे आरोपों से दुनिया का ध्यान भटकाने की है. बता दें कि चीन की ही तरह पाकिस्तान के लड़ाकू विमान भी लगातार सरहदी इलाकों में उड़ान भर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः#Covid-19: 24 घंटे में देश में 3604 नये केस-87 लोगों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार के पार




