
Jamshedpur : गोलमुरी क्लब प्रबंधन और कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच शनिवार को 15 प्रतिशत बोनस पर सहमति बनी. वार्ता में प्रबंधन के चेयरमैन आरएन मूर्ति, वाइस चेयरमैन एस जेडे, सक्रेटरी राजेश रोशन, कमेटी मेंबर हरजीत सिंह उपस्थित थे. वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष बीके डिंडा, वाइस प्रेसिडेंट संजीव श्रीवास्तव, जेनरल सक्रेटरी ददन सिंह, कमेटी मेंबर गगन सिंह मौजूद थे. यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने बताया कि सोमवार को कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि पहुंच जायेगी. कर्मचारियों को इस साल अधिकतम राशि सैंतीस हजार तीन सौ सोलह रुपये और न्यूनतम राशि छब्बीस हजार मिलेगी. बोनस का लाभ कुल 50 कर्मचारियों को मिलेगा. मौके पर ज्वाइंट सक्रेटरी सुशांत कुजूर, ट्रेजरर वीरेंद्र कुमार गुप्ता ट्रेजर, विटनेस गुरप्रीत सिंह, राजेश कुमार मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर कोर्ट के होमगार्ड जवान की ब्रेन हेमरेज से मौत, 7 अक्टूबर को बिगड़ी थी तबीयत




