BiharCorona_Updates

बिहार में 1432 नये Corona पॉजिटिव, 18 हजार के पार आंकड़ा

Patna: बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1432 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही मंगलवार को इस बीमारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18853 हो गयी है. वहीं एक दिन में इस वायरस से संक्रमित नौ और लोगों की मौत हो गयी है. जिसके बाद अब तक कुल मरने वालों का आंकड़ा 143 पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी.

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अबतक 13019 मरीजों का सफल इलाज हो चुका है और वे इससे ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर: दो लोगों के आपसी विवाद में तीसरे को लगी गोली, हालत गंभीर

राज्ये के किस जिले में कितनी मौत

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में तीन, गया में दो तथा खगडिया, मुंगेर, पश्चिम चंपारण एवं पूर्णिया जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढकर 143 हो गयी.

विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राजधानी पटना में 18, भागलपुर में 12, दरभंगा में 10, गया, समस्तीपुर एवं नालंदा में सात—सात, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, रोहतास एवंं सीवान में छह—छह, पश्चिम चंपारण एवं सारण में पांच—पांच, भोजपुर, खगड़िया एवं वैशाली में चार—चार, जहानाबाद, कैमूर, मुंगेर, नवादा एवं सीतामढी में तीन—तीन, अररिया, किशनगंज एवं मधुबनी में दो—दो तथा अरवल, औरंगाबाद, गोपालगंज, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा एवं शिवहर जिले में एक—एक मरीजों की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें- हजारीबाग को देख रांची की मेयर ने RMC  के शहरी क्षेत्र में की लॉकडाउन की वकालत

प्रदेश में कुल कोरोना केस 18, 853 

विभाग से मिली जानकारी में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1432 नए मामले प्रकाश में आने के साथ मंगलवार को इस बीमारी से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 18853 हो गयी है.

जानकारी के अनुसार इसमें कहा गया है कि मंगलवार को आये नये मामलों में पटना में सबसे अधिक 162, पूर्वी चंपारण में 124, बेगूसराय में 114, नालंदा में 107, नवादा में 92, भागलपुर में 61, पश्चिम चंपारण में 58, सीवान में 55, मुजफ्फरपुर में 54, पूर्वी गया में 50, मुंगेर में 48, भोजपुर में 45, खगडिया में 43, सारण में 37, मधुबनी में 35, लखीसराय में 33, जमुई में 31, रोहतास में 27, बक्सर में 26, समस्तीपुर एवं गोपालगंज में 22—22, सुपौल में 20, कटिहार में 18, जहानाबाद में 17, दरभंगा एवं अररिया में 15—15, औरंगाबाद एवं मधेपुरा में 12—12, वैशाली में 11, बांका, कैमूर, किशनगंज एवं सहरसा में 10—10, अरवल में सात, पूर्णियां एवं शेखपुरा में छह—छह, सीतामढी में पांच तथा शिवहर में दो मरीज शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- गोपाल जी तिवारी ने CM के OSD का पद छोड़ने का आग्रह किया, बने रहेंगे पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button