
Ranchi: झारखंड में गुरुवार को 1349 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 76438 हो गये हैं.
नये मरीजों में रांची के 362, बोकारो के 48, चतरा के 43, देवघर के 36, धनबाद के 85, दुमका के 17, पूर्वी सिंहभूम के 123, गढ़वा के 112, गिरिडीह के 17, गोड्डा के 44, गुमला के 19, हजारीबाग के 78, जामताड़ा से 5, खूंटी के 5, कोडरमा के 36, लातेहार के 16, लोहरदगा से 19, पाकुड़ से 2, पलामू से 69, रामगढ़ के 32, साहेबगंज से 41, सरायकेला के 56, सिमडेगा के 5, पश्चिमी सिंहभूम के 79 लोग शामिल हैं.
राज्य में पिछले 24 घंटों में चार कोरोना मरीजों की मौत हुई है जिनको मिलाकर कोरोना से मरने वालों की संख्या 652 हो गयी है. वहीं अब तक 62945 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं. राज्य में अब कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस 12841 हैं.
इसे भी पढ़ें – Palamu : बिहार बार्डर पर बड़ी कार्रवाई, मुखिया के भूसा गोदाम से सैकड़ों पेटी शराब, एफसीआइ का चावल बरामद




