Education & CareerJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

12वीं आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, 12वीं आर्ट्स में 97.43 फीसदी छात्र पास

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की तरफ से 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स JAC के अधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. जानकारी के अनुसार झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 97.43 फीसदी जबकि 12वीं कॉमर्स में 92.75 फीसदी छात्र सफल हुए हैं. जैक 12वीं आर्ट्स में किसान मजदूर इंटर कॉलेज, हजारीबाग की छात्रा मानसी साहा और कॉमर्स में डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल, चंद्रापुरा की छात्रा निक्की कुमारी ने टॉप किया है.

जैक 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स का रिजल्ट शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जारी किया. परीक्षाएं 24 मार्च से 25 अप्रैल तक 685 परीक्षा केंद्र में हुई थी. मैट्रिक और इंटर साइंस 2022 का परिणाम 21 जून को जारी कर दिया गया था. मैट्रिक में 95.25 प्रतिशत और इंटर साइंस में 92.19 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए थे.

इस दौरान वोकेशनल कोर्सेस के भी रिजल्ट जारी किये गये. इस साल के रिजल्ट पर नजर डालें तो आर्ट्स का रिजल्ट 97.43 परसेंट और और कॉमर्स का रिजल्ट 92.75 परसेंट हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि JAC की ओर से जारी 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट पिछले पांच सालों में सबसे बेहतर रहा है.

2018 में 67.49 परसेंट, 2019 में 70.44 परसेंट, 2020 में 77.37 परसेंट, 2021 में 90.33 परसेंट और 2022 में 92.75 परसेंट रिजल्ट रहा. इस साल 94.49 लड़कियां और 91.29 परसेंट लड़के पास हुए हैं. इससे साफ है कि लड़कियों का पासिंग परसेंटेज बेहतर है.

 

कॉमर्स में टॉप 5 पर लड़कियों का कब्जा

कामर्स के रिजल्ट में भी लड़कियों का दबदबा रहा है. टॉप 5 में लड़कियों ने कब्जा जमाया है, जिसमें निक्की कुमारी डीवीसी प्लस 2 हाई स्कूल चंद्रपुरा, श्रेया पांडेय वीके मजदूर इंटर कॉलेज चास, नुसरत जहां उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची, संजणा प्रमाणित उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची, प्रगति सुसांग आरएलएसवाई कॉलेज झुमरी तिलैया शामिल है.

 

इसे भी पढ़ें:Breaking: एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, आज शाम साढ़े सात बजे लेंगे शपथ

किसान मजदूर इंटर कॉलेज की मानसी साहा आर्ट्स टॉपर

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से जार 12वीं आर्ट्स के रिज्लट में टॉपर किसान मजदूर इंटर कॉलेज हजारीबाग के मानसी साहा रहीं.

वहीं दूसरे स्थान पर संत जेवियर कॉलेज के रोहित कच्छप, तीसरे स्थान पर प्लस टू हाई स्कूल बड़कागांव के छात्रा अंचल कुमारी, उर्शुलाईन इंटर कॉलेज रांची के प्रिया कुमारी चौथे स्थान पर, वहीं जेवियर कॉलेज रांची के वैष्णवी कुमारी पांचवे स्थान रहीं.

इसे भी पढ़ें:CM हेमंत से जुड़े खनन व शेल कंपनी मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को

Related Articles

Back to top button