Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

बिना ऑक्सीजन सपोर्ट वाले 12 सौ बेड पड़े है खाली

  • ऑक्सीजन लगाकर किया जा सकता है गंभीर मरीजों का इलाज
  • प्रशासन नए बेड लगाने में है परेशान

Ranchi : राजधानी में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमित नए मरीजों की संख्या भी पहले की तुलना में काफी ज्यादा हो गई है। नए स्ट्रेन की वजह से अब ज्यादातर मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट और वेंटीलेटर की जरूरत है। ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड सभी फुल हो चुके हैं। ऐसे में मरीजों को हॉस्पिटल से लौटा दिया जा रहा है। जबकि दूसरी ओर बिना ऑक्सीजन सपोर्ट वाले लगभग 1200 बेड कई सेंटर पर खाली पड़े हैं। अगर खाली पड़े इन बेड्स का इस्तेमाल ऑक्सीजन लगाकर मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाए तो ज्यादा मरीजों को इलाज करते हुए उनकी जान बचाई जा सकती है।

बेड बढ़ाने में जुटा है प्रशासन

रिम्स, सदर से लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल में भी जिला प्रशासन ने बेड बढ़ाने का निर्देश दिया है। रिम्स में 100 बेड ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ चालू करते हुए 300 बेड बढ़ाने को कहा गया है। वहीं सदर में 120 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड लगाने की तैयारी है। इसके अलावा कई जगहों पर कोविड सेंटर बनाने की भी अपील लोगों ने की है ताकि मरीजों का समाय पर इलाज हो सके। प्रशासन को ये व्यवस्था करने में टाइम भी लगेगा। जबकि पहले से तैयार बेड्स पर केवल ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था करने की जरूरत है। इसके बाद ऑक्सीजन वाले मरीजों के लिए बेड कम नहीं पड़ेंगे

बिना ऑक्सीजन वाले कहां कितने बेड पड़े है खाली

 

सीसीएल 16
गुलमोहर 11
एसीएमएस 27
रिम्स 169
आरपीएस 6
सदर 30
सेवा सदन 12
खेलगांव 704
समर हॉस्पिटल 4
सीएचसी 140
सीसीएल 16

इसे भी पढ़ेःपुलिस के हत्थे चढ़ा NIA का वांडेट नक्सली राय सोरेन, 50 हजार का था इनामी

Related Articles

Back to top button