NEWSWING MEDIA MARKETING INITIATIVES

गिरिडीह : ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिलाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण 24 अप्रैल को

Giridih : मेकअप ब्यूटीशियन के सहारे स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं और युवतियों को और अधिक प्रशिक्षित करने को लेकर गिरिडीह की पूनम अकादमी और संगीत महल के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शहर में होना है. जिसकी जानकारी अकादमी की संचालिका सुमन साव और रोहित साव के साथ एकाडेमी के सहयोगी आशुतोष तिवारी और रिकेंश कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान दिया. सुमन ने बताया कि आगमी 24 अप्रेल को शहर के होटल रॉयल में इस खास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिसमें महामारी को देखते हुए महज 30 प्रतिभागियों को ही शामिल किया गया है.

इसे भी पढ़ें:Blast in Nitish Kumar Program: सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, महज 15 से 18 मीटर की दूरी पर हुआ धमाका

ब्यूटी पार्लर से जुड़ी महिलाओं और युवतियों को एक बेहतर मेकअप का प्रशिक्षण देने कोलकाता से लेडी आर्टिस्ट हरजीत कौर आ रही हैं.

जो लंदन कॉलेज ऑफ दुबई से प्रशिक्षित हैं. इतना ही नहीं प्रशिक्षण के दौरान हरजीत पार्लर संचालिकाओं से सीधे तौर पर सवाल भी करेंगी. सेमिनार के दौरान प्रतिभागी महिलाओं और युवतियों को अकादमी द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:Deoghar Ropeway : नया नहीं है देवघर रोपवे सर्विस में खामी का मसला, सेवा में गड़बड़ियों पर FIR दर्ज करने का वित्त सचिव ने दिया था आदेश

Related Articles

Back to top button