JharkhandPalamu

सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी, अर्णब गोस्वामी के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी

Palamu : : पत्रकार और एक निजी चैनल के एंकर अर्णब गोस्वामी द्वारा कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी के खिलाफ की गयी टिप्पणी पर कांग्रेसी भड़क गये हैं.

पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के जुड़े कई नेताओं ने टिप्पणी की निंदा की और इसे पत्रकारिता जगह के लिए हास्यास्पद बताया. बाद में जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ मेदिनीनगर शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. साथ ही अविलंब गिरफ्तारी की मांग की.

इसे भी पढ़ें –तबलीगी जमात के गुनाह की वजह से पूरे समुदाय को गुनाहगार बताना ठीक नहीं : नकवी

सोनिया पर टिप्पणी की निंदा करते हैं – जिलाध्यक्ष

मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी जी त्याग की प्रतिमूर्ति रही हैं. उन्होंने भारत देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया हैं. उन्होंने पीएम की कुर्सी तक को ठुकरा दी है. ऐसी शख्सियत के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करके अर्णब गोस्वामी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कलंकित किया है. इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी जी के ऊपर अर्णब गोस्वामी के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग ना केवल भारत के पत्रकारिता जगत को बल्कि विश्व के पत्रकारिता जगत को शर्मसार किया है.

अर्णब गोस्वामी बीजेपी की चमचाई करने में शब्दों की सीमाओं को क्रॉस कर गये. इस व्यक्ति के ऊपर तत्काल कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, मिथिलेश सिंह, विश्राम दुबे, जितेंद्र कमलापुरी आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें –#CoronaVirus : रांची में और 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में कुल 53 लोग संक्रमित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button