
Ranchi: राज्य में 11वीं की परीक्षा 05 मार्च से होगी. इसकी तैयारी को लेकर जैक कार्यालय में सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों की बैठक हुई.
बैठक में बताया गया कि जिन परीक्षा केंद्रों में इंटर की परीक्षा ली गयी थी, उन्हीं केंद्रों में 11वीं की परीक्षा भी ली जायेगी. ऐसे परीक्षा केंद्रों की संख्या 471 है.
गौरतलब है कि इस वर्ष परीक्षा नये पैटर्न पर ओएमआर शीट में ली जायेगी.
रांची जिला में 11वीं की परीक्षा के लिए 47 केंद्र बनाये गये हैं. 11वीं की परीक्षा में प्रश्नपत्र को सुरक्षित रखने के लिए बज्रगृह बनाये गये हैं.
बैठक में जानकारी दी गयी कि परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों की संख्या से अधिक प्रश्नपत्र दिये जायेंगे. वहीं परीक्षा केंद्र में वीक्षकों और अन्य कर्मचारियों को लेमिनेटेड पहचान पत्र लगाने होंगे.
इसे भी पढ़ें : #JharkhandBudget2020: झारखंड के किसानों का 50 हजार तक का ऋण माफ, 100 यूनिट तक बिजली फ्री, 300 यूनिट तक बिजली जलायी तो 100 यूनिट फ्री
250 अंक की होगी परीक्षा
नये पैटर्न के अनुसार इस बार से परीक्षा केवल पांच विषयों की होगी. किसी अतिरिक्त विषय (एडिशनल) की परीक्षा नहीं होगी. परीक्षा पांच मार्च से सात मार्च तक चलेगी.
नये परीक्षा पैटर्न के अनुसार प्रत्येक विषय में दस अंकों का आंतरिक मूल्यांकन स्कूल स्तर से ही होगा. कुल 50 अंक आंतरिक मूल्यांकन के स्तर पर दिये जायेंगे.
बाकी 200 अंकों की लिखित परीक्षा होगी. इसमें 40 अंक के प्रश्न प्रत्येक विषय से होंगे. इस तरह कुल अंक 250 होंगे. परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : #Giridih में स्त्री स्वाभिमान योजना पर उठी उंगली, सैनिटरी पैड निर्माण में लगी महिलाएं बेरोजगार
दो पालियों में होगी परीक्षा
तीनों दिन की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहले दिन तीनों संकायों के लिए भाषा की परीक्षा होगी. दूसरे दिन फिजिक्स, केमिस्ट्री, अकाउंट, बीएसटी और कला संकाय के ऑप्शनल विषयों की परीक्षा होगी.
तीसरे दिन सात मार्च को विज्ञान और वाणिज्य संकाय के ऑप्शनल विषय व कला संकाय के लिए इलेक्टीव लैंग्वेज की परीक्षा होगी.
इसे भी पढ़ें : #JBVNL को सब्सिडी देने का वादा कर भूल गयी पूर्व की रघुवर सरकार





746506 387661Excellent read, I just passed this onto a friend who was doing some research on that. And he actually bought me lunch because I found it for him smile So let me rephrase that: Thank you for lunch! 382974