
Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री रामेश्वर उरांव पर राजनीतिक हमला बोला है. सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता को बरगलाने में माहिर है. राम के अस्तित्व को ही यह पार्टी नकारती आयी है. अब इस पार्टी को अयोध्या के रामलला याद आने लगी है. भाजपा से पूछने की बजाए रामेश्वर उरांव बताएं कि झारखंड में ऑक्सीजन के अभाव में कितने लोगों की जान गयी है. इसके लिये वे अपनी हिम्मत दिखायें.
इसे भी पढ़ेंःतमाड़ में अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या
मंत्री कर रहे हास्यास्पद बातें
दीपक प्रकाश ने कहा कि रामेश्वर उरांव का वह बयान हास्यास्पद है जिसमें उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार को मौत पर मुआबजा देना पड़ेगा. उरांव का केंद्र सरकार के प्रति इतनी सहानुभूति दिखाना ताज्जूब है. उन्हें केंद्र सरकार की चिंता नहीं करनी चाहिये. बल्कि वे यह बतायें कि ऑक्सीजन के अभाव में कितने लोग मरे. जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है.
दरअसल हेमंत सरकार ने कोरोना काल मे राज्य की जनता को केवल भटकाया है. लोगों ने सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि अपने प्रयासों और भगवान के भरोसे जान बचाई है.
इसे भी पढ़ेंःBIG NEWS : मीराबाई चानू को बनाया गया एडिशनल SP, जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी बनीं SI
सरकार के मंत्री, जिम्मेवार लोगों ने टीकाकरण में भी लोगों को भटकाने का काम किया. राज्य सरकार जनता को दिग्भ्रमित करना बंद कर अपने वादों को पूरा करने पर ध्यान दे.
क्या कहा था रामेश्वर ने
गौरतलब है कि 25 जुलाई को रामगढ़ में पार्टी के एक कार्यक्रम में रामेश्वर उरांव ने कहा था कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं होने की बात पर भाजपा झूठ बोल रही है. भाजपा नेता अयोध्या में राम मंदिर ने निर्माण स्थल पर जाकर इसकी शपथ लें.
इसे भी पढ़ेंःबड़ी लापरवाही: बातों में मशगूल नर्सों ने महिला की दोनों बाजुओं पर लगाई वैक्सीन, बिगड़ी हालत




