Ranchi

कॉलेज की छात्रा से 5 साल तक दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

Ranchi: रांची के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्रा से 5 साल तक जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी वरुण सिंह  को अपर न्याययुक्त विशाल श्रीवास्तव की कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है. साथ ही उसपर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगा है. कोर्ट ने पूर्व में उसे दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था. आरोप है कि वरुण सिंह ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंग में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे दुष्कर्म किया  था. 5 साल तक वह उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा था .जिसे लेकर पीड़िता ने साल 2017 में आरोपी के खिलाफ लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था. आरोपी  ने  साल 2011 में छात्रा से दोस्ती की थी.जिसके बाद  एक दिन उसे अपने किराए के फ्लैट में ले गया और  पीड़िता को  कोल्ड्रिंग में नशीली पदार्थ  पिलाकर  दुष्कर्म की घटना को अंजाम था .घटना का वीडियो फर्जी आईडी बनाकर पीड़िता के रिश्तेदार को व्हाट्सएप में भेजने की धमकी दिया था.

Related Articles

Back to top button