
Hazaribagh: 15 दिसंबर की शाम कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुसुम्बा जंगल में 10 हाईवा में आग लगाने में शामिल उग्रवादी धनेश्वर गंझु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसे बड़कागांव, केरेडारी और कटकमदाग पुलिस ने मिलकर हेसाबार जंगल से गिरफ्तार किया है. धनेश्वर गंझु के पास से पुलिस ने तीन पोस्टर, दो मोबाइल,एक पिठू बैग और एक सेट वर्दी बरामद किये हैं.
पुलिस धनेश्वर गंझु के दूसरे उग्रवादी साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है. गिरफ्तार उग्रवादी धनेश्वर गंझू ने पुलिस को बताया कि भाकपा माओवादी संगठन के दुर्योधन महतो उर्फ मिथिलेश जी और कारू यादव उर्फ दीपक यादव के कहने पर नक्सली गतिविधि में शामिल हुआ था.




