JharkhandKoderma

निजीकरण के खिलाफ 26 नवम्बर को अखिल भारतीय हड़ताल

  • 8 नवम्बर को झुमरीतिलैया मे मजदूर कर्मचारी कन्वेंशन

Koderma: केंद्र सरकार की मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों व नवरत्न कंपनियों सहित तमाम सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण के खिलाफ 26 नवम्बर को देशव्यापी आम हड़ताल की तैयारी के लिए मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति की बैठक सुन्दर होटल झुमरीतिलैया मे हुई.

इसे भी पढ़ें- वेबिनार में बोले NCPCR के सदस्य- 2030 तक देश को बाल विवाह से मुक्ति दिलायेंगे

समिति के जिलाध्यक्ष रामरतन अवध्या की अध्यक्षता व जिला सचिव दिनेश रविदास के संचालन मे बैठक हुई. अखिल भारतीय हड़ताल की सफलता के लिए 8 नवम्बर को झुमरीतिलैया मे मजदूर कर्मचारी सम्मलेन करने का निर्णय लिया गया. इसमें बैंक, बीमा, रेलवे, बीएसएनएल, पोस्टल, डीवीसी आदि केंद्रीय कर्मचारी संगठन के साथ राज्य सरकारी कर्मचारी के अलावा असंगठित क्षेत्र के आंगनबाड़ी कर्मी, विद्यालय रसोइया, सहिया आदि योजना कर्मी के साथ मेडिकल रिप्रेजेन्टिव, निर्माण मजदूर, सफाई कर्मचारी इत्यादि यूनियन के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें- राज्य में खुशहाली और भाईचारा की मन्नत ले रिसालदार बाबा के दर पर पहुंचे आदित्य विक्रम

सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार कोरोना महामारी की आपदा में मनमानी करते हुए देश के मजदूर कर्मचारियों किसान और बेरोजगारों को तबाह करने का अपना जनविरोधी एजेंडा जारी रखे हुए हैं. भारी मुनाफा देने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के कल कारखानों, उद्यमों, प्रतिष्ठानों को अपनी चहेते पूंजीपतियों को बेचने, निजीकरण करने और हमारे देश की अर्थव्यवस्था का रीढ़ रेलवे, कोयला, इस्पात और फार्मा क्षेत्र की सरकारी कंपनियों, भेल, एचएएल, एलआईसी, बैंक, बीएसएनएल और एयर इंडिया जैसे प्रतिष्ठानों को बर्बाद करने पर तुली है. कॉरपोरेट आकाओं को खुश करने के लिए भाजपा की सरकार ने सभी संसदीय परंपराओं को ताक पर रखकर किसान मजदूर विरोधी कृषि एवं लेबर बिल को पारित कराया है, जिसके खिलाफ देश का मजदूर वर्ग ने हड़ताल का आह्वान किया है.

बैठक मे समन्वय समिति के जिला सचिव दिनेश रविदास ने कहा कि सरकार की मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ यह हड़ताल ऐतिहासिक होगा. बैठक मे आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी, जिला सचिव वर्षा रानी, रीना देवी, सफाई कर्मचारी संतोष दास, राजेश दास, लक्ष्मण दास, राजेश कुमार, बीएसएसआर यूनियन के सुनील कुमार गुप्ता, मृणाल गौतम, दिलीप सिन्हा आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों में अब जितनी सीटें उतनी सवारियां, इंटरस्टेट बस सेवा भी होगी बहाल

Related Articles

Back to top button