Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद: कतरास कॉलेज के प्रिंसिपल को जान से मारने की धमकी, ABVP और NSUI के खिलाफ शिकायत

Katras: कतरास कॉलेज में फ्रेशर पार्टी को लेकर एक छात्र संगठन प्राचार्य के आदेश पर जहां कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया था. वहीं उसकी भनक लगते ही दूसरे छात्र संगठन के लोगों ने विरोध का बिगुल फूंक दिया. दोनो संगठनों के बीच उत्पन्न विवाद मे अपनी गर्दन फंसता देख प्राचार्य ज्ञानचन्द्र राय ने मौके पर कतरास पुलिस को बुला लिया. स्थिति बिगड़ता देख प्राचार्य ने दोनो संगठनो से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई.

प्राचार्य की ओर से उठाए गए उक्त कदम की सूचना पाते ही दोनो संगठन के सदस्य पलक झपकते ही कॉलेज परिसर से नो दो ग्यारह हो गए. जिसके बाद प्राचार्य ने राहत की सांस ली. वहीं कालेज परिसर पहुंचे कतरास थाना के मनीश कुमार ने कहा कि शिक्षण संस्थान में किसी प्रकार की गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे. हुड़दंग मचाने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्राचार्य के अनुमति पर कर रहे थे तैयारी

एक पक्ष के नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन के सदस्यो ने बताया कि नव वर्ष के अवसर पर रविवार को फ्रेसर छात्र छात्राओं के सम्मान में कॉलेज परिसर में कार्यक्रम किये जाने को लेकर प्राचार्य की अनुमति प्रदान की गई थी. अनुमति मिलने के बाद निर्धारित शुल्क के साथ सभी सदस्य तैयारी में जुट गए थे. अचानक पता चला कि दूसरे गुट के संगठन इसका विरोध करते हुए प्राचार्य पर दवाब बनाने लगा है. जिसका विरोध करने पर उक्त स्थिति उत्पन्न हुई. फ्रेसर पार्टी करने से दूसरे को क्या परेशानी है, यह समझ से परे है.

ये कॉलेज है कोई होटल नहीं : ABVP

दूसरे पक्ष से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यो ने बताया कि कॉलेज एक शिक्षण संस्थान है कोई होटल या लॉज नहीं. एनएसयूआई के सदस्य फ्रेसर पार्टी की आड़ में विद्यार्थियों से रंगदारी वसूलने का जुगाड़ लगा रहा है. वहीं कालेज परिसर में इस प्रकार का आयोजन करना कहांं तक उचित है. इसी बात की जानकारी लेने के लिए प्राचार्य के पास गए थे. प्राचार्य को जब संगठन की ओर से कहा गया कि इस प्रकार की अनुमति भविष्य म सभी को देनी पड़ सकती है. जिस पर प्राचार्य आग बबूला हो गए और पुलिस को बुला लिया. संगठन के सदस्यों ने प्राचार्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षण संस्थान को होटल बनाने का काम कर रहे हैं. जिसे अभाविप कभी बर्दास्त नहीं करेगा.

कॉलेज के प्राचार्य ज्ञानचन्द्र राय ने कहा

कॉलेज के प्राचार्य ज्ञानचन्द्र राय ने बताया कि इन दोनो छात्र संगठन की कार्य शैली की वजह से कॉलेज की गतिविधी का संचालन करने मेंं हमे काफी मशक्कत करनी पड़ती है. आये दिन छात्र संगठन के सदस्य बिना वजह के मेरे चैम्बर आ धमकते है और मुझपर पर दबाव डाल कर अपनी वर्चस्व कॉलेज मे स्थापित करना चाहते हैंं. दोनो छात्र संगठन से मेरे जान माल की नुकसान की सम्भावना हमेशा बनी रहती है. इसलिए कतरास पुलिस से लिखित शिकायत भी किया है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष झमाडा के एसडीओ मिले, कहा- निर्बाध जलापूर्ति करें, नहीं तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी

Related Articles

Back to top button