
Mumbai : सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है. जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से मामले को लेकर पूछताछ की गई. मुंबई पुलिस की एक टीम आज सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची है. बता दें कि रविवार को सलमान खान को धमकी मिली थी कि उनको भी सिद्धू मूसेवाला की तरह मार दिया जाएगा.
सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के नाम से अज्ञात शख्स ने लेटर भेजा था. यह लेटर रविवार को बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में मिला था. लेटर सलीम खान के गार्ड को उस जगह मिला था जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर बैठते हैं. धमकी भरे पत्र में लिखा था, ‘सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा.’ मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी. पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया था
इसे भी पढ़ें: Pension News : बिहार सरकार नेशनल पेंशन स्कीम के तहत मृतक कर्मचारी के परिजनों को दे सकती है लाभ




