JharkhandLead NewsRanchi

इंडियन डेयरी एसोसिएशन (पूर्वी प्रक्षेत्र) के अध्यक्ष चुने गए सुधीर कुमार सिंह

Ranchi: झारखण्ड दुग्ध महासंघ (मेधा डेयरी) के प्रबंध निदेशक सुधिर कुमार सिंह, हाल में हुए इंडियन डेयरी असोशिएशन के पूर्वी प्रक्षेत्र के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए. श्री सुधीर कुमार सिंह पिछले 42 वर्षों से डेयरी क्षेत्र में अपनी योगदान देते आए हैं, श्री सुधीर कुमार सिंह नेकरनाल स्थितएनडीआरआई से डेयरी इंजीन्यरिंग किया है. श्री सिंहपटना स्थित सुधा डेयरी के प्रबंध निदेशक थे तथा 38 वर्षों तक सुधा डेयरी में अपनी सेवा देने के पश्चात वर्तमान में झारखण्ड दुग्ध महासंघ के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, इनकी सेवाकाल में मेधा डेयरी नित  नई उचाइयों को छु रहा है तथा दिनांक 20-10-2022 को मेधा डेयरी के पेड़े का पहला खेप बहरीन देश को निर्यात किया गया. इंडियन डेयरी असोशिएशन, देश भर के डेयरी क्षेत्र से जुड़े पेशेवर,शोधकर्ता,डेयरी उद्योग तथा डेयरी किसानों का समूह है जो पिछले 74 वर्षों से डेयरी क्षेत्र के विकास में अपनी सफल सहभागिता अदा कर रही है. डेयरी से संबन्धित किसी भी नीति निर्माण में इंडियन डेयरी असोशिएशन, भारत सरकार को आवश्यक सहयोग प्रदान करती है. अमूल के प्रबंध निदेशक श्री आर एस सोढ़ी, इंडियन डेयरी असोशिएशन के केंद्रीय समिति के अध्यक्ष हैं तथा पूर्वी प्रक्षेत्र में बिहार झारखण्ड ओड़ीशा, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर के राज्य सम्मिलित हैं.

इनके अतिरिक्त निम्नलिखित सदस्य निर्विरोध चुने गए

क्र.पद                        नाम  
1अध्यक्षश्री सुधीर कुमार सिंह
2उपाध्यक्षश्री मिल्टन एवं श्री दुलाल चन्द्र सेन
3सचिवश्रीमति अमिता सिन्हा
4कोषाध्यक्षश्री सुरेश कुमार
5सदस्य (अनुसंधानकर्ता)श्री संजीव कुमार एवं श्री सूर्यमनी कुमार
6सदस्य (डेयरी उद्योग)श्रीमति मीरा सिंह एवं श्री अपूर्व कुमार मित्रा
7सदस्य (पेशेवर )श्री माहेश्वर प्रसाद  एवं श्रीमति श्वेता सिन्हा
8सदस्य (दुग्ध उत्पादक)श्रीमति माधुरी श्रीवास्तव एवं श्री सुबोध श्रीमणि

सुधीर कुमार सिंह के पूर्वी प्रक्षेत्र के अध्यक्ष चुने जाने से झारखण्ड एवं बिहार के किसानों के बीच खुशी का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: खुन्नस निकालने के लिए नाबालिग को पुलिस ने भेजा जेल, मानवाधिकार आयोग और डीजीपी से शिकायत

Related Articles

Back to top button