JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand में अब पशुपालकों के लिए भी सरकार की टेली मेडिसिन सेवा

Ranchi: राज्य के पशुपालकों के लिए एक अच्छी खबर है. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सौजन्य से टेली मेडिसिन सेवा दी जाने लगी है. पशुपालन निदेशालय ने टोल फ्री नंबर 1800-309-7711 जारी किया है. यह सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क है. इस नंबर से फायदा यह है कि इस पर कोई भी पशुपालक, पक्षी पालक कहीं से भी फोन कर सकते हैं. अपने मवेशियों, पक्षियों की बीमारी, परेशानी को इस पर रख सकते हैं. इसके बाद उन्हें अनुभवी पशु चिकित्सकों (वेटनरी डाक्टर) से जरूरी और उपयोगी सलाह फ्री में ही मिल जायेगी. इसके अलावा पशुपालन विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी मिल पायेगी.

इसे भी पढ़ें:National Corona Update: रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की संख्या में कमी के साथ ही मौत के मामलों में भी कमी

रविवार को सेवा नहीं

पशुपालन निदेशालय के मुताबिक पशुपालक टोल फ्री नंबर पर सप्ताह में छह दिन फोन करके लाभ ले सकते हैं. सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक इस पर फोन किया जा सकता है. रविवार और छुट्टियों के दिन यह सेवा नहीं मिलेगी.

Related Articles

Back to top button