
Jamshedpur : करीम सिटी कॉलेज में ‘बायजूस’ कंपनी की ओर से गुरुवार को कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया. इसमें कॉलेज की छात्रा अंजलि सिंह का चयन दस लाख रुपये वार्षिक के पैकेज पर बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट (सेल्स) के पद पर किया गया . अंजलि सिंह करीम सिटी कॉलेज में राजनीति विज्ञान ऑनर्स (2018-2021)की छात्रा थी. उनका स्नातक इसी वर्ष पूरा हुआ था. वे अपनी सेवा कंपनी में 14 दिसंबर से बंगलुरू में देना शुरू करेंगी. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मोहम्मद रेयाज, डॉक्टर इंद्रसेन सिंह, डॉक्टर बी एन त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष डॉ अनवर शहाब तथा डॉ तनवीर जमाल काजमी ने छात्रा को सुखद भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और उसके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की.
इसे भी पढ़ें – जनता के द्वार पहुंच रही हेमंत सरकार, बाबूलाल का तंज, कहा-BDO-CO का काम कर रहे सीएम




