National

ममता बनर्जी आडवाणी से मिलींं, पैर छू कर आशीर्वाद लिया, राजनीतिक गलियारों में चर्चा

NewDelhi : पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच चल रहा घमासान अपनी जगह. इसे दरकिनार कर तृणमूल अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को संसद में पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की. ममता बनर्जी ने आडवाणी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ममता ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है. जानकारी के अनुसार लालकृष्ण आडवाणी और ममता के बीच लगभग 15 मिनट तक बातचीत हुई. ऐसे समय में जबकि पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच तकरार चरम पर  है, आडवाणी से ममता का मिलना और आशीर्वाद लेना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है.

इसे भी पढ़ें- अर्जुन मुंडा का यह ट्वीट कहीं सत्ता पर काबिज हुक्मरानों के लिए कुछ इशारा तो नहीं

ममता 2019 के चुनावों के मद्देनजर ऐंटी भाजपा फ्रंट की कवायद में जुटी हैं

बता दें कि भाजपा बंगाल में लगातार अपने कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप टीएमसी पर लगाती रही है. इसके अलावा ममता बनर्जी 2019 के चुनावों के मद्देनजर ऐंटी भाजपा फ्रंट की कवायद में जुटी हुई हैं. ऐसे में आडवाणी के साथ ममता की मुलाकात को लेकर चर्चा होना स्वाभाविक है. बता दें कि ममता बनर्जी बुधवार को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मिलने वाली हैं.

एक खबर और कि ममता अगली साल जनवरी में 19 जनवरी को एक रैली का आयोजन करने जा रही है. चर्चा है कि ममता इस रैली को ऐंटी भाजपा इवेंट का रूप देते हुए फेडरल फ्रंट बनाने की जुगत में है. इसी के आलोक में ममता ने दिल्ली में मुलाकातों का दौर शुरू किया है. बताया गया है कि मंगलवार को ममता एनसीपी चीफ शरद पवार, सुप्रिया सुले, भाजपा के बागी यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा राम जेठमलानी से भी मिल चुकी हैं

इसे भी पढ़ें- कॉरपोरेट घरानों का भारतीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button