Crime NewsSahibganj

Sahibganj: सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान की मौत, सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा का डीसी ने दिया आश्वासन

Sahibganj: पुलिस लाइन स्थित विवाह मंडप के पास रविवार की देर शाम बाइक से धक्के लगने से एसडीपीओ राजेंद्र दुबे के आवास पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे होमगार्ड के जवान रमेश तांती की मौत हो गई. मृतक होमगार्ड जवान के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ. प्रभारी सीएस सह अस्पताल डीएस डॉ मोहन पासवान के निर्देश पर गठित मेडिकल बोर्ड की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया. मस्जिस्ट्रेट सह सदर सीओ अब्दुस समद की निगरानी में बोर्ड में शामिल डॉ तबरेज आलम, डॉ कुलदीप गुप्ता व डॉ बुद्धदेव मुर्मू ने शव का पोस्टमार्टम किया. इससे पूर्व उपायुक्त रामनिवास यादव ने सदर अस्पताल पहुंच शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की. साथ ही कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के आश्रित को मुआवजा मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा: गिरिडीह सवारी गाड़ी के ठहराव और हॉल्ट बनाने की मांग को लेकर सांसद को ज्ञापन

बता दें कि रविवार देर शाम होमगार्ड के जवान रमेश तांती अपने जयप्रकाश चौक स्थित घर से खाना लेकर सदर एसडीपीओ राजेंद्र दूबे के आवास पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे. तभी विवाह मंडप के पास सांख्यिकी विभाग के कर्मी सुमित सिंह ने उन्हें बाइक से टक्कर मार दी. दुर्घटना में बाइक चालक भी घायल हो गया. जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने बाइक चालक सुमित सिंह को पकड़ इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं होमगार्ड को जांचोपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इधर पोस्टमार्टम के बाद होमगार्ड के जवान का शव पुलिस लाइन लाया गया. जहां उन्हें अंतिम सलामी दी गई. मृतक की पत्नी सोनी देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Related Articles

Back to top button