Lead NewsMain SliderNationalWest Bengal

मिदनापुर में सुवेंदु समर्थक व टीएमसी समर्थकों के बीच भिड़ंत

दोनों के बीच पथराव में कई लोगों के घायल होने की सूचना

Midnapore : पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को पूर्वी मिदनापुर में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई है. दोनों के बीच हुए पथराव में कई लोगों के घायल होने की सूचना है. गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी हाल ही में सत्तारूढ़ टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं.

मालूम हो कि मिदनापुर सुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है. अधिकारी अपने समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्वी मिदनापुर में रैली निकाल रहे थे. इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों की तरफ कुछ इशारे किए, जो अपने पार्टी कार्यालय के पास इकट्ठे हुए थे. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया. बताया गया है कि पुलिस ने हस्तक्षेप किया,  लेकिन दोनों पक्षों के बीच पथराव में कई लोगों के घायल होने की खबर है.

इससे पहले भी सुवेंदु अधिकारी ने अपने ऊपर हमलों की बात कही है. हाल ही में केंद्र सरकार ने सुवेंदु अधिकारी को जेड कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई है. इस दौरान उन्होंने बताया था कि पिछले कुछ समय से उनपर करीब एक दर्जन हमले किए गए.

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को रैली के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व नेता सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा का दामन थाम लिया. सुवेंदु अधिकारी को रैली में मंच पर अमित शाह के बगल में जगह दी गई. सुवेंदु अधिकारी के साथ अलग-अलग दलों के नौ विधायक और एक टीएमसी सांसद भी भाजपा में शामिल हुए. मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में हाल में विधानसभा चुनाव होना है. इस चुनाव में राजनीतिक हिंसा की आशंका है.

इसे भी पढ़ेंः दल-बदल मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कैविएट दाखिल किया

Related Articles

Back to top button