
Bundu: झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा कांची सिंचाई योजना अंतर्गत आद्राडीह शाखा नहर के संरचनाओं का पुनरुद्धार एवं नहर का लाइनिंग कार्य में ब्रजेश कॉन्सट्रैक्शन के द्वारा अनियमितता को लेकर आजसू नेता रमेश कुमार मुंडा तथा तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा के तमाड़ प्रतिनिधि मृत्युंजय महतो ने किए जा रहे कार्य में अनियमितता को लेकर विरोध जताया है।
आजसू नेता द्वारा पिछले दिनों आद्राडीह शाखा नहर निर्माण कार्य का जांच के लिए जल संसाधन विभाग के सचिव अभियंता प्रमुख अधीक्षण अभियंता को जांच करने के लिए सरकार को चिट्ठी लिखा है. उन्होंने सरकार को अवगत कराया कि इन निर्माण कार्य विभाग के पदाधिकारी एवं संवेदक के मिलीभगत से नहर निर्माण कार्य का बंदर बाट किया जा रहा है. सरकारी राशि का बांटाधार हो रहा है. जिसको अविलंब रोका जाए एवं जांच किया जाए.
कार्यों में बरती गयी अनियमितता किसानों के पेट में लात मारने जैसा: विधायक प्रतिनिधि तमाड़
तमाड़ विधायक के तमाड़ प्रतिनिधि मृत्युंजय महतो ने कार्यों में बरती गयी अनियमितता को लेकर जांच की मांग की है उन्होंने कहा कि वर्षों से किसानों का यह योजना एक सपना रहा है और कार्य में बृजेश कंस्ट्रक्शन के द्वारा अनियमितता बरती जा रही है जिसका वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे क्योंकि यह किसानों के पेट में लात मारने का जैसा है. मामले को लेकर ठेकेदार के बचाव पक्ष लेते हुए विभाग के एसडीओ राजेश कुमार ने कहा कि कार्य डिजाइनिंग के अनुसार सही किया जा रहा है, जगह जगह पर किए गए कार्य को जांच कर रहे हैं त्रुटि रहने सुधार भी किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: रांची से लापता DPS की छात्रा छपरा में मिली, बुधवार को आठवीं में फेल होने पर निकली थी घर से




