Crime NewsJharkhandLead NewsRanchi

खलारी में गला काटकर दिहाड़ी मजदूर की हत्या

RANCHI: खलारी थाना क्षेत्र के चदराधौड़ा बस्ती में एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई. 32 वर्षीय व्यक्ति का नाम कार्तिक भुइयां बताया जा रहा है जो दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था. पड़ोसियों ने बताया कि दो साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी. घर में वो अपनी मां के अलावा तीन बच्चों के साथ रहता था. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Corona Update: 12 जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं, रांची में 10 व पूर्वी सिंहभूम में 5 संक्रमित मिले

दिहाड़ी मजदूरी का काम करने वाले कार्तिक भुइयां को किसने मारा, यह गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है लेकिन अभी तक पुलिस की जांच में स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या की वजह क्या है.

Related Articles

Back to top button