JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

Jharkhand Corona Update: 12 जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं, रांची में 10 व पूर्वी सिंहभूम में 5 संक्रमित मिले

Ranchi: झारखंड में नये कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है. रविवार को 24 घंटे में विभिन्न जिलों में 32 संक्रमित मिले हैं. इनमें सबसे अधिक रांची में 10 व पूर्वी सिंहभूम में 5 मिले हैं. 12 जिलों में 24 घंटे में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. ऐसे जिलों में चतरा, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, सरायकेला, सिमडेगा व पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं.

 

रविवार को 24 घंटे में 42 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. जिसके बाद राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 341234 हो गई है. अभी तक राज्य में कुल 346681 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. राज्य में सक्रिय संक्रमितों की संख्या घटकर 337 रह गई है. सबसे अधिक सक्रिय मरीज रांची में 55 व पूर्वी सिंहभूम में 47 है. गिरिडीह व पाकुड़ में एक भी सक्रिय मरीज नहीं है. खासकर पाकुड़ में करीब एक सप्ताह से एक भी सक्रिय मरीज नहीं हैं.

 

राज्य के दस जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या दस से नीचे गिर चुकी है. गढ़वा-1, खूंटी-2, चतरा-3, गोड्डा-4, पश्चिमी सिंहभूम-5 सक्रिय मरीज बचे हैं. जाहिर है इन जिलों में यदि नया मरीज नहीं मिलता  है तो जल्द ही ये जिले भी कोरोना के सक्रिय मरीजों से मुक्त हो जायेगा. अच्छी बात यह भी है कि पिछले 5-6 दिनों से राज्य में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है. ऐसे राज्य में अब तक 5120 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है. इनमें सबसे अधिक रांची में 1585 व पूर्वी सिंहभूम में 1040 है.

Related Articles

Back to top button