JharkhandRanchi

किसानों से 3200 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीद का वादा निभाए सरकार: बाबूलाल

Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किसानों से धान की खरीद के मामले में राज्य सरकार को अपना वादा निभाने को कहा है. सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपनी बात रखते कहा है कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने किसानों से वादा किया था कि धान की खरीदी 3200 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर की जाएगी. लेकिन चुनावी वादों पर अमल न होने से किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. बाबूलाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध करते कहा है कि चुनावी वादों के अनुरूप किसानों से 3200 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीदी करें. साथ ही, किसानों के लिए पारदर्शी व्यवस्था और समय पर भुगतान सुनिश्चित करें.

इसे भी पढ़े- किसानों से 200 क्विंटल तक होगी धान की खरीद, ग्रेड-ए धान के लिए होगा 2420 रुपये का भुगतान

सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज करना सभी के भविष्य के साथ अन्याय है.

 क्या है स्थिति

गौरतलब है कि किसानों से 15 दिसंबर से सरकार ने 2400 क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य तय किया है. वह 2400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से इसकी खरीद करेगी. हालांकि किसानों ने अपना धान बेचना शुरू कर दिया है. 1800-1900 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसान अपना धान बिहार, यूपी के कारोबारियों को बेच रहे हैं. खेत में ही वे अपना धान बेच दे रहे हैं. कारोबारियों, बिचौलियों को धान बेचने से तत्काल पैसा मिल जा रहा है. बाबूलाल ने इस रेट पर धान बेचे जाने पर चिंता जताते सरकार से अपना वादा पूरा करने को कहा है.

Related Articles

Back to top button