Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू : स्कूल से लौट रहे शिक्षक की मौत, बाजार जा रहे किसान की हादसे में गयी जान

Palamu : डालटनगंज-कुटमू मुख्य पथ पर बरवाडीह थाना क्षेत्र के केचकी से सटे हडपडवा शेड के समीप पर दो बाइक के बीच हुई टक्कर में स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये. दूसरी घटना विश्रामपुर में मुरीखाप के पास हुई. यहां एक टेम्पो के पलट जाने से उसपर सवार एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गयी. दोनों घटनाओं में एक एक लोग जख्मी हुए है. इसमें से एक को इलाज के लिए विश्रामपुर सीएचसी, जबकि दूसरे को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार प्रखंड के पोखरी कला उर्दु मध्य विद्यालय के शिक्षक चुनेश्वर सिंह और राजनारायण राम एक बाइक से स्कूल के बाद डालटनगंज जा रहे थे. इसी बीच केचकी हडपडवा शेड के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद दोनों शिक्षक अचेत होकर सड़क पर गिर पड़े.

इसे भी पढ़ें :झारखंडः राज्य के सभी मंदिर और कक्षा 6 से ऊपर से स्कूल कॉलेज खोलने की अनुमति मिली

बाद में घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण और स्कूल स्टॉफ ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एक वाहन से पीएमसीएच भेजा.

अस्पताल में डाक्टरों ने चुनेश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल शिक्षक राजनरायण राम को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. वहीं अपाची सवार को इस टक्कर में हल्की चोट लगी है.

ग्रामीणों ने बताया कि अपाची सवार तीन युवक मेदिनीनगर से बरवाडीह की और जा रहे थे. सभी गारू के निवासी हैं. सभी के नशे में रहने की भी जानकारी दी गयी है.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : सेलेक्शन में नाइंसाफी नहीं हुई बर्दाश्त! स्टार क्रिकेटर ने लिया संन्यास, देखें VIDEO

पुलिस ने मौके से दोनों बाइक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. शिक्षक चुनेश्वर चैनुपर के चांदो के रहने वाले हैं, जबकि उनका शाहपुर में भी अपना घर है.

उधर, पांडु के किसान लाल मोहम्मद (60वर्ष) की टेम्पो पलट जाने से मौत हो गयी. लाल मोहम्मद एवं एक अन्य महिला यात्री टेम्पो से विश्रामपुर बाजार जा रहे थे. इसी क्रम में हादसा हुआ.

इसे भी पढ़ें :कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले में सीबीआई कोर्ट ने रांची के बिनय प्रकाश सहित पांच को दोषी करार दिया

Related Articles

Back to top button