RanchiSports

पूर्वी भारत चेस प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा एसबीयू

Ranchi: भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज) ने वर्ष 2024-25 के चेस मेन ईस्ट जोन टूर्नामेंट की मेजबानी सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची को सौंपे जाने की घोषणा की है. इस आशय का पत्र वाईए एंड एस के संयुक्त सचिव डॉ. बलजीत सिंह सेखों ने  एसबीयू के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक को प्रेषित किया है. प्रो.  पाठक ने एआईयू का आभार व्यक्त करते हुए टूर्नामेंट के सफल आयोजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी है. साथ ही विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, प्रदीप वर्मा (सांसद), प्रभारी कुलपति प्रो. एस. बी. डांडीन ने विवि को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है.

Related Articles

Back to top button