Jamshedpur

जमशेदपुरः इंडियन सुपर लीग के टिकट की कालाबाजारी, पुलिस ने 16 लड़कों को किया गिरफ्तार

Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस गिरफ्तार हुए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है पुलिस ने इन युवकों के पास से कई टिकट और कॉम्प्लीमेंट्री पास भी बरामद किए हैं.

इसे भी पढ़ेंः9 रिमाइंडर के बाद मात्र 10 हजार बच्चे ही इंस्पायर अवार्ड के लिए रजिस्टर्ड, बीते वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे थे 30 छात्र

कैसे हुई गिरफ्तारी

मिली जानकारी के अनुसार, टिकटों की कालाबाजारी करने वाले गिरोह के लोग जेआरडी के पास टिकटों की बिक्री कर रहे थे. इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी. इस पर पुलिस ने वहां छापामारी कर युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने इनके पास इंडियन सुपर लीग के टिकट मिले हैं. पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है कि ये टिकट उनके पास कहां से आए. किसने उन्हें ये टिकट दिए हैं. इस मामले पुलिस की पूछताछ जारी है.

बताया जा रहा है कि टिकट कालाबाजारी के धंधे में शामिल कई लोगो का नाम युवकों ने पुलिस के सामने कबूले हैं.इसके अलावा, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवकों के पास कांप्लीमेंट्री पास कहां से आए. इससे आशंका जताई जा रही है कि कोई पहुंच वाला शख्स इन युवकों के संपर्क में है और वही इन युवकों को टिकट व कांप्लीमेंट्री पास मुहैया करा रहा है.

इसे भी पढ़ेंःमोदी ने ओवैसी द्वारा गढ़े गए तिलिस्म को बोकारो में चूर-चूर कर दिया

सिविल ड्रेस में  टिकट खरीदने पहुंची थी पुलिस

आइएसएल के टिकटों का रेट 50 रुपये से लेकर पांच हजार तक है. सादे कपड़ों में आये पुलिस कर्मियों ने भी कालाबाजारी करने वाले सदस्यों से टिकटों का मोलभाव किया. ढाई सौ रुपये वाले टिकट पांच सौ रुपये से एक हजार रुपये तक में बेचे जा रहे थे.

युवक ये नहीं समझ पाए कि उनसे टिकटों का मोलभाव करने वाले पुलिस कर्मी हैं. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी युवकों को गिरफ्तार कर थाना ले आई और उनसे लगातार पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ेंःरांची: 4 सालों से निगम में जमी हैं किरण कुमारी, मामले पर चुनाव आयोग ने नगर आयुक्त से मांगा जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button