
Jamshedpur : आज विश्व मजदूर दिवस है. प्रत्येक वर्ष 1 मई (1 May Labour Day) को पूरी दुनिया मजदूर दिवस के रूप में मनाती है. इस खास दिन को श्रमिक दिवस, लेबर डे, या मजदूर दिवस के नाम से भी जाना जाता है. मजदूर दिवस मनाने के पीछे का कारण यह है कि पूरी दुनिया में मजदूरों के संघर्षो और उनके योगदान को याद किया जा सके. वर्ष 1886 में अमेरिका में मजदूरों का आंदोलन शुरू हुआ जिसके बाद यह तय किया गया कि हर मजदूर से प्रतिदिन केवल 8 घंटे ही काम लिया जा सकेगा.
इस मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मानगो मंडल के द्वारा मानगो नोटिफाइड एरिया कमेटी (MNAC) में कार्यरत सभी मजदूरों को गुलाब का फूल और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, नीरज सिंह मौजूद थे. नीरज सिंह ने कहा कि मजदूरों को सम्मान देने से उनका मान सम्मान बढ़ जाता है और आज मजदूर दिवस है इसलिए हम सभी ने मिलकर मजदूरों को सम्मानित किया है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बरसोल में महिला का अपहरण, पति ने मारपीट की भी की शिकायत




