
Latehar: सदर थाना क्षेत्र के बेंदी पंचायत के उप मुखिया बंधु उरांव की मालगाड़ी से कट कर हो गई. उक्त घटना सोमवार अहले सुबह की है. बताया जाता है कि बंधु उरांव का शव अहले सुबह लातेहार के बेंदी रेलवे स्टेशन के बीच लूगफीची गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर पाया गया. डाउन लाइन में हुई घटना की सूचना मालगाड़ी के चालक के द्वारा लातेहार रेलवे स्टेशन प्रबंध को दिया गया. पुलिस रेलवे ट्रैक से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनो को सौंप दिया है. पुलिस घटना के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है.




