NationalTODAY'S NW TOP NEWS

राहुल को बताया “विदेशी खून” तो मायावती ने BSP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से जयप्रकाश सिंह को हटाया

Lucknow : बसपा अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को जयप्रकाश सिंह को अपनी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया. मायावती ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि जयप्रकाश सिंह ने अपने एक भाषण के दौरान राहुल गांधी को विदेशी खून बताया था. साथ ही उनकी पीएम की दावेदारी पर सवाल उठाया था. जिसके बाद मायावती ने कदम उठाते हुए जयप्रकाश सिंह को पद से हटा दिया.

इसे भी पढ़े- आरटीआई से ना सूचना देंगे और ना भ्रष्टाचार होगा उजागर

जयप्रकाश का बयान पार्टी की सोच व नीतियों के खिलाफ : मायावती

इस संबंध में मायावती ने कहा कि मुझे सोमवार को लखनऊ में बसपा कार्यकर्ता-सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के भाषण में इस्तेमाल किए गए शब्दों की जानकारी मिली. उन्होंने अपने भाषण में राहुल गांधी को विदेशी खून बताया. यह कहकर उन्होंने बसपा की मानवतावादी सोच और नीतियों के विरूद्ध जाने का काम किया है. अपनी विरोधी पार्टियों के सर्वोच्च राष्ट्रीय नेताओं के बारे में व्यक्तिगत टीका-टिप्पणी करके उनके बारे में काफी अनर्गल बातें कही हैं. यह बसपा की संस्कृति के विरूद्ध है. उन्होंने कहा कि सिंह द्वारा कही गई बातें उनकी व्यक्तिगत सोच की उपज हैं. बसपा की नहीं. उनकी बातें बसपा की सोच और नीतियों के विरूद्ध भी हैं. इसे अति गंभीरता से लेते हुये और पार्टी के हित में सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. सात ही उन्हें राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर के पद से भी हटा दिया गया है.

इसे भी पढ़े- भूमि अधिग्रहण बिल पर विपक्ष ने फूंका बिगुल, हेमंत ने कहा – जनता पर थोपा जा रहा काला कानून

पार्टी कार्यकर्ताओं को मायावती की चेतावनी

मायावती ने पूरे देश में अपनी पार्टी के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि वे बसपा की हर छोटी बड़ी बैठक, कैडर शिविर एवं जनसभा में केवल बसपा की विचारधारा, नीतियों एवं मूवमेन्ट के बारे में अपनी बात रखें. दूसरी पार्टियों के कुछ सिरफिरे नेताओं के पदचिन्हों पर चलकर, अपनी पार्टी के लोगों को किसी के बारे में भी अनर्गल भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिये. मायावती ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को सलाह दी कि उन्हें गंभीर और महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेस वार्ता में अपनी बात लिखकर रखना और बोलना चाहिए.

इसे भी पढ़े- साईनाथ, राय और इक्फाई यूनिवर्सिटी के कुलपति की योग्यता यूजीसी गाइडलाईन के अनुरूप नहीं

इसे भी पढ़े- जहर खाकर मरी लड़की के पिता से पुलिस ने वसूले 15 हजार!

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Related Articles

Back to top button