Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू: अधेड़ की तेज धारदार हथियार से हत्या, ओझा-गुणी का करता था काम

Palamu: पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बलरा गांव में एक अधेड़ उम्र के शख्स की तेज धारदार हथियार से गले पर वारकर निर्मम हत्या कर दी गयी. अधेड़ की पहचान 58 साल के तरीडीह पंचायत के बलरा निवासी रामदेनी राम के रूप में की गयी है. रामदेनी राम बीती रात करीब नौ बजे अपने घर (झरहा) से भोजन कर दूसरे घर बलरा जा रहे थे. लेकिन घर नहीं पहुंचे. सुबह में उनका शव बलरा गांव के पास मुख्य पथ में पड़ा मिला.

इसे भी पढ़ेंःनीलकंठ सिंह ने कहा- विपक्ष बहा रहा ‘घड़ियाली आंसू’, बयान पर बरपा हंगामा-कार्यवाही स्थगित

झाड़फूंक का काम करते थे रामदेनी राम

ग्रामीणों के अनुसार, रामदेनी राम झाड़फूंक का काम करते थे. परिजनों का कहना है कि रामदेनी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. हत्या किस वजह से की गयी है, यह उन्हें समझ में नहीं आ रहा है. सूचना पर मौके पर पहुंचे नौडीहा बाजार के थाना प्रभारी दयानंद साहू घटनास्थल से शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है. चर्चा है कि रामदेनी राम की हत्या ओझा-गुणी होने के आरोप में की गयी है.

इसे भी पढ़ेंःरांची : ऑनलाइन नक्शा पास करने में निगम है लेटलतीफ

पुलिस छानबीन में जुटी

थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या किस वजह से की गयी है, इसकी तफ्तीश शुरू कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि परिजनों का बयान लिया जा रहा है. परिजनों द्वारा हत्या के पीछे अभी तक किसी पर शक या आशंका व्यक्त नहीं की गयी है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button