
Simdega: समाहरणालय में उपायुक्त, सिमडेगा मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि राजस्व वसूली का कार्य समय पर पूरा करें पदाधिकारी लगान वसूली हेतु योजना बनाकर कार्य करें. बालू तथा गिट्टी जैसे अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्ती से कारवाई करें समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर अवैध उत्खनन को खत्म करने की दिशा में पहल करें.
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंडवार सभी अंचल अधिकारियों से राजस्व वसूली का जायजा लिया तथा जिन प्रखंडों में राजस्व वसूली का कार्य धीमा है उन प्रखंडों के अंचला अधिकारियों को जल्द से जल्द राजस्व वसूली का कार्य पूर्ण करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया.
इसे भी पढ़ें : विवेकानंद प्रतिमा : रघुवर दास का वायदा फेल, अब बीजेपी सांसद ही दोषियों पर कार्रवाई की कर रहे मांग
सही लाभुकों को मिले योजना का लाभ : उपायुक्त

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड तथा आयुष्मान भारत योजना आदि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लाभुकों को मिले इस दिशा में पहल करें ताकि जरूरतमंद लाभुकों को योजना का लाभ दिया जा सके कई ऐसे लाभुक है जो फर्जी तरीके से कई योजनाओं का लाभ ले रहे हैं उन्हें चिन्हित कर जरूरतमंदों को योजना का लाभ प्रदान करने में पहल करें.
उन्होंने कहा कि ऐसी सूचना मिली है कि कई ऐसे फर्जी राशन कार्ड बने हैं जिसमें सक्षम व्यक्तियों के द्वारा लाल कार्ड राशन का लाभ लिया जा रहा है साथ ही आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ सक्षम व्यक्ति उठा रहे हैं इन व्यक्तियों को चिन्हित कर इन योजनाओं से वंचित कर जरूरतमंद लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने की पहल करें संभव हो तो सुझाव पेटी के माध्यम से अपने प्रखंड एवं अंचलों में आम लोगों की शिकायत के माध्यम से फर्जी राशन कार्ड को जांच कर अविलंब रद्द करने की पहल करें.
इसे भी पढ़ें : #MomentumJharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राजबाला वर्मा समेत कई अधिकारियों के खिलाफ एसीबी में शिकायत
बार-बार कार्यालय का चक्कर ना लगाना पड़े : उपायुक्त
उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि जिले के आम लोगों को जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा निवास प्रमाण पत्र बनाने में तुरंत कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द निर्गत करें ताकि आम लोगों को इसके लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर ना लगाना पड़े.समीक्षा बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, नजारत उप समाहर्ता पदाधिकारी,जिला खनन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : #Ranchi: राजधानी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा, सड़कें और चौक-चौराहे होंगे चौड़े




