JharkhandLead NewsRanchi

कार्निवाल, जेके सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल के मालिकों को नोटिस, जांच में नहीं मिला नक्शा

Ranchi : रांची नगर निगम राजधानी में अवैध रूप से बने भवनों पर कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में डिबडीह स्थित बीएमडब्ल्यू शोरूम, कार्निवल और जेके सेलिब्रेशन बैंक्वेट के खिलाफ यूसी केस दर्ज किया गया है. इसके बाद नगर निगम ने मामला दर्ज करते हुए तीनों के ओनर को नोटिस भेज दिया है. अब इस मामले की सुनवाई नगर आयुक्त के कोर्ट में होगी. बताते चलें कि ये तीनों भवन डिबडीह पुल के पास स्थित हैं.

इससे पहले रांची नगर निगम की टीम ने तीनों जगह जाकर भवन से जुड़े नक्शे व अन्य कागजात की जांच की थी. लेकिन किसी के पास भी जांच के दौरान स्वीकृत नक्शा नहीं मिला था.

इसे भी पढ़ें:कोडरमा का न्यू कॉलोनी बना कंटेनमेंट जोन , गुरूवार को भी मिले 56 नये संक्रमित

Related Articles

Back to top button