BiharLead News

राजगीर जू सफारी के नाम पर साइबर अपराधी लोगों को बना रहे शिकार, फर्जी वेबसाइट बना कर कर रहे हैं ठगी

Patna : साइबर अपराधी अब लोगों को ठगने के लिए नये-नये तरीके अपना रहे हैं. इसी कड़ी में राजगीर जू सफारी के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर कई लोगों से ठगी का मामला सामने आया है. ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नाम पर वेबसाइट बना कर ठग पर्यटकों से फर्जी टिकट बुक करा ठगी को अंजाम दे रहे हैं.
साइबर अपराधियो ने https://rajgirzoosafari.com के नाम से फर्जी वेबसाइट बनायी है, जो देखने में बिल्कुल बिहार पर्यटन विभाग की ऑफिशियल साइट लगती है. वेबसाइट पर बिहार टूरिज्म का लोगो भी दिखाई देगा.

इसमें घूमने के लिए अलग-अलग रेट चार्ट बनाया गया है. ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद पेमेंट का ऑप्शन है. पेमेंट तो हो जायेगा पर कहीं कोई टिकट नहीं मिलेगा. साइबर अपराधियों के इस फर्जीवाड़े में कई लोगों को चूना लग चुका है. इसका खुलासा तब हुआ जब पर्यटक जू सफारी में फर्जी टिकट लेकर पहुंचे. रेंजर ने आनन-फानन में घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, राजगीर थाना के थानेदार दीपक कुमार ने बताया कि रेंजर द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. फिलहाल पुलिस फर्जी वेबसाइट को बंद करा कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें:पटना: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर ठगी, छात्रों को लगाया 35 करोड़ का चूना

Related Articles

Back to top button