ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhand

CHAIBASA : महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

JAMSHEDPUR : पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरु थाना अंतर्गत बिरसा टोली में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दयाल मुंडू उर्फ बबलू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दयाल के खिलाफ पीड़िता ने बुधवार को ही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिकायत के 12 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया था कि एक हफ्ते पहले उसके पति घर पर नहीं थे. इसी का फायदा उठाते हुए दयाल मुंडू घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुसा और दुष्कर्म किया. घटना के बाद जब वह शिकायत करने थाना जा रही थी तो आरोपी ने उसे जाने नहीं दिया. इसके अलावा अपने कुछ सहयोगियों को आगे कर पंचायत बुलाकर उसमें मामले को खत्म करने का प्रयास करने लगा. जब उसके पति घर आए तो उसे घटना की जानकारी दी जिसके बाद वह किरीबुरु थाना शिकायत करने पहुंची. पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें : सरायकेला : गला पकड़ने के फोटो-वीडियो को चांडिल एसडीओ ने बताया फर्जी, कहा – नशे में धुत आदमी को हटा रहे थे सीओ, देखें VIDEO

Related Articles

Back to top button