JharkhandLead NewsRanchi

पीएम जनमन आवास योजना: दुर्गम, पहाड़ी व सुदूर क्षेत्रों में आवास बनाने में परेशानी, झारखंड में पांच प्रतिशत से भी कम आवास बने

Nikhil Kumar

Ranchi: प्रधानमंत्री जनमन योजना से झारखंड में स्वीकृत 36346 आवास निर्माण से अब तक महज 1722 आवास का निर्माण कार्य ही पूरा हो पाया है. यानि, राज्य में पांच फीसदी से भी कम आवास बन पाये. गरीबी उन्मूलन को ध्यान में रखते हुए वैसे आदिवासी व जनजातिय परिवारों के लिए पीएम जनमन से आवास स्वीकृत किया गया था, जिन्हें राज्य या केंद्र सरकार की कोई दूसरी आवास योजना से आवास स्वीकृत नहीं हुआ था. मिली जानकारी के अनुसार इसका काम काफी धीमी गति से हो रहा है. स्थिति यह है की अभी भी सभी को दूसरी या तीसरी किस्त की राशि नहीं मिल पायी है. खूंटी में मात्र एक आवास स्वीकृत हुआ था, जिसे बना दिया गया है लाभुक का गृह प्रवेश भी करा दिया गया है. लेकिन सबसे खराब स्थिति है दुमका, गोड्डा, गुमला, साहेबगंज, रांची, सरायकेला की है जहां लक्ष्य से काफी कम आवास बन पाया है. अधिकारियों ने बताया की दुर्गम, पहाड़ी एवं सुदुर क्षेत्र के पंचायतों में आवास पूर्ण करने में कठिनाई आ रही है. इन क्षेत्रों में आवास निर्माण सामग्री की उपलब्धता में समस्या एवं ढलाई के साथ आवास पूर्ण करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. पाकुड़, साहेबगंज, दुमका, गोड्डा, लातेहार एवं प.सिंहभूम जिलों ने इससे संबंधित प्रतिवेदन भी ग्रामीण विकास विभाग को दिया है. यह प्रयास हो रहा है कि जिला प्रशासन के सहयोग से ऐसे क्षेत्रों में आवास निर्माण की समस्या को दूर किया जाये.

जिला का नामस्वीकृत आवासपूर्ण आवास
खूंटी11
कोडरमा4929
बोकारो168
हजारीबाग14355
धनबाद4816
सिमडेगा7422
देवघर16945
गिरिडीह428
जामताड़ा28350
चतरा713105
पूर्वी सिंहभूम1218142
लातेहार79276
लोहरदगा32330
प. सिंहभूम242
पलामू1850141
रामगढ़463
गढ़वा2756133
पाकुड़7235329
सरायकेला-खरसावां30914
रांची251
साहेबगंज9796367
गुमला179656
गोड्डा423455
दुमका440434
कुल363461722

Related Articles

Back to top button