LIFESTYLE

लंबी उम्र पानी है तो खाएं मछली

NW Desk : ओमेगा – थ्री फैटी एसिड युक्त मछली या अन्य खाद्य वस्तुएं खाने से कैंसर या हृदय संबंधी रोगों से असमय होने वाली मौत का खतरा कम हो जाता है. एक अध्ययन में यह दावा किया गया है. इस नए अध्ययन में 2,40,729 पुरुषों और 1,80,580 महिलाओं का 16 साल तक अध्ययन किया गया. इनमें से 54,230 पुरुषों और 30,882 महिलाओं की इस दौरान मौत हुई.

इसे भी पढ़ें- शेल कंपनी के नाम पर जालसाजी मामलाः व्यवसायी अमित सरावगी के ठिकानों पर CBI का छापा

मछली का ज्यादा सेवन करने वालों में नौ प्रतिशत कमी

अध्ययन के मुताबिक मछलियों और ओमेगा – थ्री फैटी एसिड और कुल मृत्यु दर में कमी के बीच महत्त्वपूर्ण संबंध देखा गया. चीन की जेजियांग यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों ने पाया कि जो पुरुष मछली का ज्यादा सेवन करते थे, उनमें कुल मृत्यु दर नौ प्रतिशत कम देखी गई और ह्रदय संबंधी रोगों से होने वाली मौत में 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई. साथ ही, उनकी कैंसर से मौत होने की संभावना छह प्रतिशत तक कम और सांस संबंधी रोग से होने वाली मौत में 20 प्रतिशत की कमी देखी गई. यह अध्ययन इंटर्नल मेडिसिन पत्रिका में प्रकाशित हुआ है.

इसे भी पढ़ें- साबित कर सकता हूं कि सीएम ने भूमि अधिग्रहण बिल लाकर गलती की है : हेमंत

हृदय स्वस्थ रखने में भी मदद करती है मछली

गौरतलब है कि पहले की एक अध्ययन में यह कहा गया है कि हफ्ते में दो दफा मछली खाने से दिल का दौरा कम होता है और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है. ऐसा मछली में काफी मात्रा में मौजूद ओमेगा 3 वसीय अम्लों के कारण होता है. अमेरिेकी हार्ट एसोसिएशन की वैज्ञानिक सलाह में यह दावा किया गया है. अमेरिका में हावर्ड टी एच चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर ऐरिक बी रिम ने बताया कि वैज्ञानिक अध्ययनों में ओमेगा 3 वसीय अम्लों में, सी फूड खाने से होने वाले फायदे की बात सामने आयी है. अमेरिकी हार्ट एसोसिएशन ने साढ़े तीन औंस बिना तली मछली का सेवन अथवा तीन चौथाई कप के बराबर भुनी मछली हफ्ते में दो दफा खाने की अनुशंसा की है. शोधकर्ताओं ने कहा है कि उन मछलियों को खाना चाहिए जिसमें ओमेगा 3 वसीय अम्लों की अधिकता होती है.

इसे भी पढ़ें- न्यूटन ट्यूटोरियल का खेल ! फॉरेस्ट्री से ग्रेजुएट टीचर पढ़ा रहे केमेस्ट्री

इसे भी पढ़ें- यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, आंसूगैस के गोले दागे, कई कांग्रेसी घायल

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button