
Jamshedpur : जमशेदपुर से सटे पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक पर दो ट्रक आपस में टकरा गए. घटना के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसी. इस घटना में आधा दर्जन दुकानों को नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद गुस्साए दुकानदारों ने मुआवजे को लेकर ट्रक को बाहर नहीं निकलने दिया. लगभग 6 घटे के बाद मुआवजे पर समझौता होने पर ट्रक को बाहर निकाला गया. घटना शनिवार सुबह 4 बजे की बताई जा रही है. ओडिशा से आयरन ओर लदा ट्रक1 हल्दीपोखर होते हुए जमशेदपुर आ रहा था. हाता चौक के पास वह दुसरे ट्रक से भिड़ गया. घटना के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी दुकानों को तोड़कर अंदर तक घुस गया. जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों को नुकसान हुआ.




