JharkhandPalamu

बच्चों को स्वच्छता एवं परिवहन नियमों की जानकारी जरूरी : शैलेश

Palamu : बदलते परिवेश में स्वच्छता एक बहुत बड़ी चुनौती है. हमें परिस्थितियों के अनुरूप स्वच्छता को अपना कर आगे बढ़ना चाहिए. उक्त बातें परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार ने कहीं. वह शनिवार को संत मरियम आवासीय विद्यालय में दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन में स्वच्छता, सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों के पालन पर आयोजित संस्कारशाला कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इसके पूर्व उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष  दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर विद्यालय के निदेशक अविनाश देव, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश वर्मा, विद्यालय के प्राचार्य आदर्श कुमार, उप महापौर मंगल सिंह एवं साहिल त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-पलामू: सड़क जाम करने व छात्रों को उकसाने के आरोप में सात नामजद, 150 अज्ञात पर प्राथमिकी

संत मरियम आवासीय विद्यालय बेहतर कार्य कर रहा

उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के अनुरूप बच्चों को शिक्षा देनी चाहिए. ताकि उन्हें देश के हर नियमों की जानकारी उपलब्ध हो सके. इस कार्य में संत मरियम आवासीय विद्यालय बेहतर कार्य कर रहा है. शिक्षा के माध्यम से बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने स्वच्छता एवं सड़क सुरक्षा की जानकारी उपलब्ध कराने में काफी सक्रिय है. हम उनके इस कार्य के लिए आभार प्रकट करते हैं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक अविनाश देव ने कहा कि देश के समक्ष जो परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं उसमें बच्चों को संस्कार शाला के माध्यम से विभिन्न विषयों पर जानकारी के साथ-साथ प्रशिक्षण देने की जरूरत है. संस्कारशाला इसी की एक कड़ी है. जिसके तहत आज बच्चों को स्वछता एवं सड़क सुरक्षा पर परिचर्चा के साथ साथ परिवहन नियमों की जानकारी दी जा रही है.

इसे भी पढ़ें-रांची लोकसभा क्षेत्र का एक टोला, जहां सड़क नहीं, पेयजल नहीं, चुआं…

स्वच्छता और स्वास्थ्य में गहरा संबंध

कार्यक्रम को स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश वर्मा ने भी संबोधित किया. कहा कि मनुष्य को स्वयं को स्वच्छ रख कर दूसरों को भी स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित करना चाहिए. स्वच्छता और स्वास्थ्य में गहरा संबंध बताते हुए उन्होंने कहा कि आपका घर, शहर, गांव स्वच्छ रहेगा तो पूरा भारत स्वच्छ रहेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के रोशन राज,  राघवेंद्र, अमित, ज्योति, मनीष, बलभद्र पांडे, दिव्या राज, सुधा कुमारी एवं आनंद कुमार आदि शिक्षकों ने मुख्य भूमिका निभाई. कार्यक्रम में काफी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button