JharkhandLead NewsRanchi

ग्रामीण विकास मंत्री का रांची में जनसुनवाई कार्यक्रम 11 सितंबर को

Ranchi: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम द्वारा 11 सितम्बर को जनसुनवाई का कार्यक्रम रखा गया है.जिसमे मंत्री महोदय के द्वारा आम जनता की समस्या को सुनेंगे. झारखंड कांग्रेस के महासचिव अमूल्य नीरज खलको ने बताया कि कल 11 सितम्बर को, 11 बजे से 01 बजे दिन में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम द्वारा कांग्रेस भवन रांची में एक जनसुनवाई का कार्यक्रम करेंगे. इस कार्यक्रम के माध्यम से मंत्री महोदय जनता की समस्या को सुनेंगे और यथा सम्भव उसका निपटारा भी करेंगे. आम जनता अपनी समस्या को लेकर 11 बजे से पहले आकर अपना नाम दे सकते हैं जिससे उनका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा.

Related Articles

Back to top button