JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Ranchi: जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके चलते उनको दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालात फिलहाल अभी ठीक है. उन्हें बीपी की समस्या और सांस में तकलीफ होने के बाद सर गंगाराम अस्पताल लाया गया. वहीं सीएम हेमंत सोरेन भी उनके साथ हॉस्पिटल पहुंचे थे.

सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ और बीपी की समस्या है. जांच करने के बाद पता चला है कि उन्हें किडनी की भी समस्या है. हॉस्पिटल के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार उन्हें डायलिसिस की आवश्यकता पड़ी है. इससे पहले उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

शिबू सोरेन की इंफेक्शन, सीबीसी, एलफटी, आरएफटी की जांच की गई. उपचार के बाद शिबू सोरेन की तबीयत अभी ठीक है. पूरी तरह से उपचार के बाद बहुत जल्द उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोरचा के प्रमुख शिबू सोरेन जी-20 में शामिल होने के लिए 9 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ रवाना हुए थे. इसी दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर शिबू सोरेन की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इसे भी पढ़ें: NHM में पंचकर्म आयुष मेडिकल अफसर, ऑडिटर और अन्य पदों के लिए होगी नियुक्ति, जानें शर्तों और सुविधाओं को

Related Articles

Back to top button