
Ranchi: आईएएस पूजा सिंघल प्रकरण मामले में ईडी की टीम अब तक कई लोगों से पूछताछ की है. इस पूछताछ में ईडी की टीम को कई अहम जानकारियां मिली है, जिसके आधार पर टीम आगे की कार्रवाई कर रही है. ईडी की टीम जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू श्रीवास्तव और विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ कर सकती है. सूत्रों की मानें तो ईडी की टीम साहिबगंज पहुंच गई है और कभी भी पंकज मिश्रा और पिंटू से पूछताछ हो सकती है.
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने किया ट्वीट
सूत्रों के अनुसार अब बारी झारखंड के मुख्यमंत्री जी के विभीषण व परम सलाहकार जिनके कारण अंदर व बाहर दोनों दरबारी बिखर गए वैसे परम ज्ञानी पिंटू श्रीवास्तव की है,जल्द ही माइनिंग लीज़ धौंस से लेने के ख़ुशी में केंद्रीय एजेंसियों के सामने होंगे
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) June 4, 2022
इस मामले को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया है और कहा कि ‘अब बारी झारखंड के मुख्यमंत्री जी के विभीषण व परम सलाहकार जिनके अंदर व बाहर दोनों दरबारी बिखर गए. वैसे परम ज्ञानी पिंटू श्रीवास्तव की है, जल्द ही माइनिंग लीज धौंस से लेने के खुशी में केंद्रीय एजेंसियों के सामने होंगे.’
इसे भी पढ़ें: फिर चर्चा में हिजाब विवाद : कर्नाटक में हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंची छात्राएं, छह दिन के लिए किया गया सस्पेंड




