JamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : जुगसलाई में एक दुकान से ढ़ाई किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, आगे भी चलेगा अभियान

JAMSHEDPUR : जुगसलाई नगर परिषद की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक के लिए गठित जांच टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाया. यह अभियान स्थानीय बाबू वीर कुंवर सिंह चौक से स्टेशन रोड के एलआईसी बिल्डिंग चौक तक चला. इस दौरान राशन दुकानों के अलावा होटलों और सब्जी-फल दुकानों के साथ ठेला, खोमचा लगानवालों की जांच की गई. इस क्रम में एक दुकान से लगभग ढ़ाई किलो ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया, साथ ही 500 रूपये का जुर्माना भी वसूला गया. दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक नही रखने की चेतावानी दी गई. जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया. इस दौरान दुकानदारों और आमलोगों के सिंगल प्लास्टिक यूज नहीं करने को लेकर जागरुक किया गया.

अभियान में ये थे शामिल
इस अभियान में जुगसलाई नगर परिषद के प्रबंधक राजेंद्र कुमार, लुकेश कुमार सिंह, प्रभारी कर वसूलक हितनारायन सिंह, सुपरवाइजर सहेंद्र सिंह, गृह रक्षक संतोष यादव सहित अन्य कर्मचारी उपास्थित थे.

 

ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम के सीमावर्ती क्षेत्रों के बाद अब पड़ोसी जिले सरायकेला में हाथियों का उत्पात, ईचागढ़ में कई घरों को किया क्षतिग्रस्त

Related Articles

Back to top button