Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

पंजाब के सीएम भगवंत मान, फिर बनेंगे दूल्हा, डॉ गुरप्रीत बनेंगी दुल्हनियां, कल चंडीगढ़ में लेंगे सात फेरे

Bhagwnt Mann Weding : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं. 48 साल के भगवंत मान की ये दूसरी शादी है. बता दें कि गुरूवार को दोपहर 12 बजे सीएम भगवंत मान की शादी होगी. बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भगवंत मान और डॉ गुरप्रीत कौर को आशीर्वाद देने के लिए चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं.

CM भगवंत मान का 2016 में अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो गया था. उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं. लेकिन अब तलाक के 7 साल बाद भगवंत मान ने दोबारा अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने का फैसला किया है.

इसे भी पढ़ें :  आरा : नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर दो समुदाय के बीच मारपीट, हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां चाहती हैं कि वे अपना घर बसाएं. इसलिए उनकी मां और बहन ने खुद मान के लिए लड़की चुनी है. भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ घर मे ही प्राइवट समारोह में शादी करेंगे. इसमें सिर्फ परिवार वाले लोग ही शामिल होंगे.

भगवंत मान 2011 में राजनीति में आए थे. वे 2014 में पहली बार आप के टिकट पर संगरूर से सांसद बने थे. तब उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर भी उनके प्रचार में नजर आई थीं. हालांकि, दोनों का 2015 में तलाक हो गया था. भगवंत मान ने 2019 में भी संगरूर से चुनाव जीता. लेकिन 2022 में वे आप की ओर से पंजाब में सीएम उम्मीदवार बने. उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला. भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 के पंजाब के सीएम के तौर पर शपथ ली. इस दौरान उनके बेटे और बेटी भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

इसे भी पढ़ें:   Jamshedpur: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क‍िया मानगो नगर न‍िगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन, रखी ये मांग

Related Articles

Back to top button